{"_id":"6ace7f936fa9a5a2260fa718","slug":"master-sewer-line-between-sector-27-and-43-to-be-repaired-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104140-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-27\/43 के बीच मास्टर सीवर लाइन की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-27/43 के बीच मास्टर सीवर लाइन की होगी मरम्मत
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-27/43 के बीच मास्टर रोड पर 600 एमएम की मौजूदा मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत और मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके लिए मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 6.73 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर-27/43 के बीच मास्टर रोड पर मास्टर सीवर लाइन काफी जर्जर हालत में है। ऐसे में जीएमडीए ने इसे मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग से ठीक कराने की योजना तैयार की है। इससे बिना सड़क की खोदाई किए कार्य को पूरा किया जा सकेगा। योजना के तहत सीवर लाइन की मरम्मत और मजबूतीकरण के साथ इससे जुड़े अन्य कार्य भी किए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद तीन साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी शामिल है।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम सिंह ने बताया कि सेक्टर-27/43 के बीच मास्टर रोड पर 600 एमएम की सीवर लाइन की मरम्मत के लिए निविदा जारी की गई है। ब्यूरोर