{"_id":"69fa4c92390a8a61460843e0","slug":"massive-fire-breaks-out-at-warehouse-on-fatehpur-jorasi-border-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111803-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फतेहपुर-जोरासी सीमा पर वेयरहाउस में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फतेहपुर-जोरासी सीमा पर वेयरहाउस में लगी भीषण आग
विज्ञापन
आग
-करोड़ों का सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं
-दस किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें
-पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल क्षेत्र के गांव जोरासी-फतेहपुर सीमा पर मंगलवार सुबह एक होलसेल वेयरहाउस में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना की सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
वेयरहाउस के प्रबंधक विकास राणा और केयरटेकर धर्मेंद्र धारीवाल के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े, लिपस्टिक और नेल पॉलिश का स्टॉक रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी गई। प्रशासन और पुलिस विभाग आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
- दमकलकर्मियों की हड़ताल का दिखा असर :
इस भीषण आग की घटना में दमकलकर्मियों की चल रही हड़ताल का असर भी साफ देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई। यदि दमकल सेवाएं पूरी क्षमता के साथ सक्रिय होतीं तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है कि आपात सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।