{"_id":"607ae5488ebc3ecbac067689","slug":"mask-does-not-seem-to-be-necessary-for-them-gurgaon-news-noi577645752","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल और सब्जी बेचने वाले नहीं लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल और सब्जी बेचने वाले नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन
शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लोग बरत रहे हैं असावधानी, बिना मास्क लगाए फल बेचता हुआ एक रहे
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सब्जी मंडी में लगने वाली फलों और सब्जियों की रेहड़ियां कोरोना संक्रमण के फैलने का कारण बन सकती हैं। क्योंकि इन रेहड़ी पर फल-सब्जी बेचने वाले न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि दिनभर में सैकड़ों लोग इनके पास से फल व सब्जी खरीदने आते हैं। कोविड-19 के नियमों को अनदेखा करके ये लोग दिनभर बिना मास्क लगाए रहते हैं।
सड़कों किनारे बिना मास्क लगाए खड़े इन रेहड़ी वालों पर न तो गुरुग्राम पुलिस के जवानों की नजर पड़ रही है और न ही नगर निगम गुरुग्राम की टीमों द्वारा ही इन पर कोई कार्रवाई की जा रही है। जबकि गुरुग्राम जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी व इसके आसपास, सोहना चौक से रेलवे रोड, सदर बाजार के पास सहित अन्य मुख्य सड़कों पर रेहड़ियों पर फल बेचने वाले सहित रेहड़ी पर अन्य सामान बेचने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए रहते हैं। जब कोई इनको टोकता है तो थोड़ी देर मास्क लगा लेते हैं और उक्त व्यक्ति के जाने के बाद दोबारा से मास्क हटा लेते हैं।
रेहड़ियों से सामान खरीदने के लिए दिनभर में काफी लोग पहुंचते हैं, जिससे कोरोना संक्रमण के ज्यादा फैलने की संभावना रहती है। लेकिन यह रेहड़ी वाले इस बात पर गौर नहीं करते। जिला प्रशासन को इस ओर ठोस कार्रवाई अमल में लानी होगी, ताकि शहर की सड़कों और बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए न हों। तभी संक्रमण के बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सकता है।।