{"_id":"607ed42c8ebc3ebcff3a1e78","slug":"many-state-leaders-joined-congress-gurgaon-news-noi5781347109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा की मौजूदगी में मंगलवार को प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने गुरुग्राम के कमान सराय स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का दामन थामा।
पार्टी से जुड़ने वालों में हांसी से पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा, रानिया विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बीर सिंह और ऐलनाबाद विधानसभा से डॉ. गुरनाम सिंह को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि आज हर वर्ग का रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ है। जनता भाजपा-जजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। कोरोना महामारी से निपटने में केंद्र और हरियाणा सरकार पूरी तरह से विफल है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार के पास किसानों की बात सुनने का समय नहीं है। सरकार काले कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। वेंटिलेटर नहीं मिल रहे हैं। ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयों के लिए भी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
उद्योगों पर भी कोरोना का खासा असर पड़ रहा है। मजदूर पलायन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के पास इस महामारी से निपटने के लिए कोई भी योजना नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, राव कमलवीर सिंह, सुधीर चौधरी, प्रदीप जैलदार, पंकज डावर, रोहतास बेदी, वर्धन यादव, रश्मी शर्मा, निर्मल यादव, लाल सिंह, कुलदीप गुर्जर, अमित शर्मा, रेखा यादव समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।