{"_id":"616d6ae7c166467da651cf2f","slug":"manipur-girl-hangs-herself-in-bathroom-gurgaon-news-noi6109721190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान मणिपुर की युवती ने बाथरूम में फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान मणिपुर की युवती ने बाथरूम में फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मणिपुर की रहने वाली एक युवती ने मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण शौचालय में चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाले दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिकंदरपुर गांव में तीन साल से सारा चिंगू होय (23) ने रविवार दोपहर में चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना देने के बाद इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गई। पुलिस के अनुसार, युवती के माता-पिता नहीं हैं। वह एक कॉल सेंटर में काम करती थी। उसकी चचेरी बहन दिल्ली में रहती है।
उसके आने के बाद सोमवार को शव की पहचान कराने व उसके बयान पर 174 की कार्रवाई की गई। पुलिस को उसके रिश्तेदार की ओर से बताया गया कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के दौरान डीएलएफ क्षेत्र में मणिपुर के रहने वाले काफी लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि वह तीन साल से सिकंदरपुर में एक मकान में किराये पर रह रही थी। उसके साथ काम करने वालों का कहना था कि वह इन दिनों परेशान जरूर थी मगर यह नहीं लगता था कि इस तरह का कदम उठा लेगी।