{"_id":"6adccf61a0dc54608e0f4433","slug":"manesar-police-rescued-an-unconscious-man-from-a-locked-flat-and-took-him-to-the-hospital-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105282-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर पुलिस ने बंद फ्लैट से बेहोश व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर पुलिस ने बंद फ्लैट से बेहोश व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
दिल्ली के करोल बाग में सिविल सर्विसेज की कोचिंग देते हैं प्रदीप कुमार सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम ने बंद फ्लैट का लॉक कटर से काटने के बाद दरवाजा खोला। अंदर बेहोशी की हालत में मिले प्रदीप कुमार सरकार को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई।
यह घटना शुक्रवार 23 अक्तूबर की देर रात को मानेसर सेक्टर-1 की वीआईवीयू सोसाइटी में सामने आई। मामले में पुलिस को सोसायटी के सुरक्षा प्रभारी से सूचना मिली थी। दिल्ली में छात्रों को सिविल सर्विसेज की कोचिंग देने वाले 48 साल के प्रदीप कुमार सरकार काफी समय से बीमार चल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सुबह से फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला था। कॉल का जवाब न मिलने पर उनकी स्थिति को लेकर गंभीर आशंका जताई गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए गए पते पर पहुंची। फ्लैट का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मैकेनिक की मदद से कटर से दरवाजा खुलवाया। अंदर प्रवेश करने पर अन्य दरवाजे भी बंद मिले, जिन्हें मशक्कत के बाद खोला गया। प्रदीप कुमार सरकार बेहोशी की हालत में मिले, लेकिन उनकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और उन्हें आईएमटी मानेसर सेक्टर-5 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार सरकार अत्यधिक बीमार थे। वे मधुमेह से भी पीड़ित थे। वे दिल्ली के करोल बाग स्थित सेपियंस आईएएस अकादमी में सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को कोचिंग देते हैं। वे मानव विज्ञान और प्राणी विज्ञान पढ़ाते हैं। इस घटना में मानेसर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है। संकट में नागरिकों की सहायता करना और उनके जीवन की रक्षा करना भी उनका कार्य है। सोसाइटी के निवासियों ने गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।