फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man shot dead to avenge uncle murder in palwal

गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल उठा पलवल: चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए गोलियों से भूना, खौफनाक वारदात से तनाव

Sat, 02 Apr 2022 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Apr 2022 08:41 AM IST
सार

हरियाणा के पलवल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने 12-13 राउंड फायरिंग की। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में है।

विज्ञापन
Man shot dead to avenge uncle murder in palwal
पलवल में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल के गांव धतीर में बदमाशों ने वर्ष 2012 में हुई चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए करीब 12-13 राउंड फायरिंग कर ईश्वर उर्फ भोला (45) को जान से मार डाला। ईश्वर को करीब छह गोलियां लगीं। गदपुरी थाना पुलिस ने चार नामजद सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


धतीर चौकी प्रभारी हरिओम के अनुसार, गांव धतीर निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह  मौसी के लड़के ईश्वर उर्फ भोला के साथ करीब 6.30 बजे अल्लीका गांव की तरफ स्थित अपने खेतों पर जा रहा था। रास्ते में शमशान घाट से पहले मोबाइल टावर के नजदीक अनिल, राजू, योगेश सहित 7-8 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वह खेतों की तरफ भाग गया, जबकि भोला गली और प्लॉटों की तरफ भाग गया। आरोपियों ने भोला को घेर लिया और सभी ने अवैध हथियारों से उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान करीब 13 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से छह गोलियां भोला को लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिसमें सभी आरोपी बैठकर फरार हो गए। गाड़ी चला रहे युवक को वह सामने आने पर पहचान सकता है। शिकायत में कहा गया कि भागते समय आरोपियों ने कहा कि संतराम की मौत का बदला ले लिया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि भागदौड़ के दौरान उसका फोन कहीं गिर गया तो इस घटना की जानकारी देने के लिए घर पहुंचा। घरवालों के साथ भोला को दो निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन दोनों जगह डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए उसे रेफर कर दिया। बाद में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया। 

वर्ष 2011 में हुआ था झगड़ा, 2012 में कर दी हत्या 
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2011 में ईश्वर उर्फ भोला और उसके पिता ओमप्रकाश का गांव निवासी महेश से झगड़ा हो गया था। वर्ष 2012 में महेश के चाचा संतराम की हत्या हो गई, जिसका आरोप भोला पर लगा था। इस मामले में भोला जेल में भी बंद रहा था। बाद में दोनों झगड़ों का पंचायती तौर पर फैसला हो गया था। 

छह दिन पहले ही हुई थी मां की मौत
जानकारी के अनुसार, भोला की मां का करीब छह दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया। बृहस्पतिवार शाम शोक से उठने के बाद भोला अपने मौसी के लड़के कृष्ण के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। मां की मौत से परिवार अभी उभरा भी नहीं था कि बेटे की भी हत्या कर दी गई। 

रंजिश में ईश्वर उर्फ भोला की हत्या की गई है। हत्या के आरोप में अनिल, राजू, योगेश व महेश सहित आठ के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - अनिल कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed