फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man killed after being hit by car on Gurugram-Sohna highway

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Tue, 24 Mar 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Man killed after being hit by car on Gurugram-Sohna highway
युवक के परिवार वाले व पते के बारे में नहीं मिली जानकारी, शव 72 घंटाें के लिए मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर जीडी गोयंका युनिवर्सिटी के पास कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को कार चालक रंजीत कुमार ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
लैबर कैंप, एलआईडी सोसाइटी निवासी इंद्रजीत की शिकायत पर सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत कार चालक रंजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृत युवक का नाम अंसारी बताया जा रहा है लेकिन उसे परिवार व पते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि वह सोसाइटी में लेबर मुहैया कराता है। कुछ दिन पहले उसके पास बिहार मूल का अंसारी नाम का मजदूर आया व काम मांगा। इंद्रजीत ने अंसारी को काम पर लगा दिया।
विज्ञापन

अंसारी 21 मार्च की सुबह ईद मनाने के लिए अपनी मजदूरी लेकर चला गया। 23 मार्च को इंद्रजीत को अंसारी का जीडी गोयंका युनिवर्सिटी के पास कार की टक्कर से मौत होने के बारे में पता चला। जब उन्होंने अस्पताल पहुंचाकर देखा तो शव अंसारी का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई त्रिलोक चंद ने बताया कि मृत युवक के शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। कार को थाने में खड़ा किया गया है। मृतक के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया जाएगा। आगामी कार्रवाई के लिए कार चालक रंजीत कुमार को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed