फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Make electricity complaints through AI chatbot and you will get immediate solution

Gurugram News: एआई चैटबोट से करें बिजली की शिकायत, तुरंत मिलेगा समाधान

Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Make electricity complaints through AI chatbot and you will get immediate solution
टोल फ्री नंबर नहीं लग रहा है तो ऑनलाइन दर्ज करें शिकायत
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान नहीं लग रहा टोल फ्री नंबर तो परेशान न हो। अब उपभोक्ता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एआई चैटबोट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उपभोक्ता डीएचबीवीएन की अधिकारिक वेबसाइट chs.dhbvn.org.in पर जाकर अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं और चैटबोट से बात कर सकते हैं। यह सेवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत और आवश्यकताओं के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
कई बार उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर पर कॉल न लगने पर समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। डीएचबीवीएन ने इस परेशानी को दूर करने के लिए एआई चैटबोट का विकल्प दिया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से, उपभोक्ता बिजली कटौती के अलावा अन्य समस्याओं का समाधान पा सकते हैं, जैसे कि बिजली की आपूर्ति, मीटर, बिजली बिल, पोल या मीटर शिफ्टिंग से संबंधित समस्याएं। इसके अलावा, उपभोक्ता नए कनेक्शन लेने, मीटर की क्षमता बढ़ाने या अन्य सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन मदद ले सकते हैं। वहीं, आपकी शिकायत कहां तक पहुंची, क्या एक्शन लिया गया रियल टाइम स्टेटस जान सकते हैं।
विज्ञापन




24 घंटे उपलब्ध
एआई चैटबोट 24 घंटे उपलब्ध है और उपयोगकर्ताओं को तत्काल मदद प्रदान करता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि उपभोक्ताओं को उनके मामलों के लिए तुरंत समाधान भी मिलता है। बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान में आसानी होगी, और उन्हें बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article