{"_id":"6a09c9905136b539e40be1d7","slug":"mahesh-academy-beat-drona-public-school-by-one-wicket-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88334-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महेश अकादमी ने द्रोणा पब्लिक स्कूल को एक विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महेश अकादमी ने द्रोणा पब्लिक स्कूल को एक विकेट से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को 30 ओवर मैच खेला गया। जिसमें महेश क्रिकेट अकादमी ने द्रोणा पब्लिक स्कूल को एक विकेट से हरा दिया। महेश अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। द्रोणा पब्लिक स्कूल 28.2 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज पवित्र ने 20, युवराज कोहली ने 11 और गगन यादव ने 13 रन बनाए। महेश अकादमी से आराध्य पांडे ने 3 विकेट चटकाए। वहीं कप्तान आयुष ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा कार्तिकेय सिंह और वाशु सिंह को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रियांशु चौहान ने 43 और खुशान वर्मा ने 25 रन बनाए। द्रोणा पब्लिक स्कूल से शिवांश शर्मा ने 3 विकेट झटके। आरव सिंह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि लविश बांगिया, काव्यांश तंवर और युवराज कोहली को 1-1 सफलता मिली।