फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahapanchayat of Bhakiyu on 19th September

Gurugram News: भाकियू की महापंचायत 19 सितंबर को

Mon, 15 Sep 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of Bhakiyu on 19th September
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 19 सितंबर को नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत आयोजित करने का एलान किया है। इस महापंचायत का मकसद किसानों की लंबित मांगों को उठाना और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करना है। इस महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना विकास प्राधिकरण, पुलिस उपायुक्त नोएडा, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक गौतमबुद्ध नगर, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग और एनपीसीएल विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी समेत अन्य नेताओं ने साफ कहा कि किसानों के साथ लगातार हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed