फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahant Govind Das murder case: Accused declared a juvenile; matter referred to the Juvenile Justice Board.

महंत गोविंद दास हत्याकांड : आरोपी किशोर घोषित, मामला न्याय बोर्ड पहुंचा

Sat, 24 Oct 2026 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Mahant Govind Das murder case: Accused declared a juvenile; matter referred to the Juvenile Justice Board.
पुलिस जांच में आरोपी के जन्म की दो तारीख आईं, दोनों के हिसाब से 18 वर्ष की आयु से कम है आरोपी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। कादरपुर गांव के मोहनराम मंदिर के महंत गोविंद दास की मार्च 2022 में हुई हत्या के मामले में जिला अदालत ने आरोपी को किशोर माना है। अदालत ने पाया कि वारदात के दिन आरोपी की आयु 16 से 18 वर्ष के बीच थी। यह मामला अब किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने यह आदेश दिया। आरोपी के भाई ने याचिका दायर कर उसे किशोर घोषित करने की मांग की थी। याचिका में आरोपी की जन्मतिथि 16 दिसंबर 2005 बताई गई थी। अभियोजन पक्ष ने विभिन्न स्कूलों के रिकॉर्ड पेश किए, जिनमें अलग-अलग जन्मतिथियां थीं। एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के रजिस्टर में 3 जनवरी 2005 दर्ज थी। अन्य स्कूलों के रिकॉर्ड में 16 दिसंबर 2005 जन्मतिथि दर्ज मिली। अदालत ने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत पहले स्कूल के रिकॉर्ड को आधार माना। दोनों ही जन्मतिथियों के अनुसार, घटना के समय आरोपी 18 वर्ष से कम उम्र का था।
विज्ञापन

35 सालों से मंदिर के थे मंहत

गोविंद दास 35 वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। 30 मार्च 2022 की सुबह मंदिर में उनका शव मिला था। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सुबह मंदिर में पूजा करने और पुजारी को चाय देने पहुंचे ग्रामीण ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कंबल हटाने पर हत्या का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में आया था कि एक दिन पहले आरोपी ताऊ की समाधि की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पुजारी के साथ उसका विवाद हो गया। आरोपी को लगा कि पुजारी ने उसके ताऊ की समाधि का अपमान किया है। इसी रंजिश में वह देर रात मंदिर पहुंचा और सो रहे पुजारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed