फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Loss of lakhs due to fire in clothes shop

रेडीमेड की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसन

Sat, 11 Sep 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in clothes shop
सोहना। शुक्रवार को सोहना कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से हादसा हुआ होगा। लोगों तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रात करीब 8 बजे नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित नाइस सेलेक्शन रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें दिखाई देने पर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ने लगे लेकिन तब तक फर्नीचर, कपड़े आदि जल गए। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

मौके पर तुरंत दो गाड़ियां पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। नवीन गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान के कपड़े और फर्नीचर पूर्ण रूप से जल गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed