फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Looted 50 thousand rupees by hitting a brick on the shopkeeper's head

गुरुग्राम: दुकानदार के सिर पर ईंट मारकर 50 हजार रुपये लूटे

Thu, 16 Feb 2023 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Looted 50 thousand rupees by hitting a brick on the shopkeeper's head
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दुकान से सामान खरीदने के बहाने दुकानदार के सिर पर ईंट मारकर घायल करने व उससे लूटपाट करने का मामला मानेसर पुलिस ने दर्ज किया है। जब पीड़ित को होश आया तो उसने पाया कि उसके सिर से खून बह रहा है और उसकी जेब में मौजूद करीब 50 हजार रुपये गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार मानेसर निवासी सूबे सिंह की पीपल चौक मानेसर में परचून की दुकान है। 14 फरवरी को वह पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर अपनी दुकान पर आ गए। उनके पास पहले से करीब 10 हजार रुपये थे। बैंक से निकलने के बाद एक नकाबपोश व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। सूबे सिंह के दुकान पर पहुंचने के कुछ देर बाद नकाबपोश भी दुकान पर आ गया और सामान खरीदने का बहाना करने लगा। सामान खरीदने के नाम पर उसने करीब दो घंटे उनकी दुकान पर बिताए।
विज्ञापन


काफी देर तक परेशान करने के बाद नकाबपोश ने सूबे सिंह से सरसों का तेल और चीनी खरीदी और 200 रुपये दे दिए। इसके बाद जब सूबे सिंह दुकान पर खाना खाने के लिए बैठे तो नकाबपोश ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया और उनकी जेब में मौजूद करीब 50 हजार रुपये लूट लिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed