फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   loot with women

झांसे में लेकर जालसाज ने महिला से की 10 हजार की ठगी

Sun, 26 May 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
loot with women
झांसे में लेकर महिला से 10 हजार की ठगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-45 निवासी महिला को फोन पर झांसे में लेकर जालसाज ने 10 हजार की ठगी कर ली। जालसाज ने महिला के एटीएम कार्ड की डिटेल पूछकर पांच बार में खाते से 10 हजार रुपये का ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी महिला विभूति तिवारी ने बताया कि उसका दिल्ली स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता है। बुधवार को गूगल के माध्यम से इंडिगो एयरलाइंस कस्टमर केयर पर फ्लाइट की तारीख में बदलाव के लिए कॉल किया था। फोन उठाने वाले युवक ने झांसे में लेकर उससे एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी। जब महिला ने जानकारी देने से इंकार किया तो उसने डराते हुए कहा कि अगर वे जानकारी नहीं देंगे तो उनके बैंक खाते का बैलेंस जीरो हो जाएगा। युवक की बात पर विश्वास करते हुए महिला ने अपने खाते की सारी जानकारी साझा कर दी। महिला का आरोप है कि डिटेल बताते ही पांच बार में उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed