फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Liquor was being served in the premises running illegally, CM Flying Squad caught

अवैध रूप से चल रहे अहाते में पिलाई जा रही थी शराब, सीएम उड़नदस्ते ने पकड़ा

Sun, 20 Feb 2022 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in the premises running illegally, CM Flying Squad caught
गुुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के व्यापार केंद्र के सामने अवैध रूप से चल रहे अहाते में शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। जहां तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर 55 से 60 युवक और युवतियां मौज कर रहे थे। जांच में कोई भी अनुमति पत्र नहीं मिला। अहाते के कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि 19 फरवरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 29 में व्यापार केंद्र के सामने मचान अहाता है, जो बिना अनुमति के बनाया गया है और यहां देर रात तक शराब का सेवन भी कराया जाता है। उड़नदस्ते की टीम ने एक्साइज विभाग और सेक्टर 29 थाना पुलिस के साथ छापा मारा। जहां तेज आवाज में गाने चल रहे थे और युवक व युवतियां शराब पी रहे थे। पार्किंग में करीब 20 कार खड़ी थीं। यहां मौजूद अहाते के कैशियर गोपाल यादव से अहाता चलाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 29 थाने में दिग्विजय, प्रमोद, ठेकेदार कुलदीप और गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अहाते को बंद करा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के अहाते जहां भी चल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

चार महीने से चल रहा था अहाता, राजस्व को लग रहा था चूना
गोपाल ने बताया कि मालिक दिग्विजय और प्रमोद करीब चार महीने से अहाता चला रहे हैं। अहाते को चलाने के लिए एस के वाइन के ठेकेदार को प्रतिदिन 10600 रुपये देते हैं। ठेकेदार ने बताया कि अहाते की अनुमति व एक्साइज फीस भरी है, जबकि कोई अनुमति नहीं थी। एक्साइज विभाग शराब ठेका मालिक के खिलाफ अवैध रूप से चलाए जा रहे अहाते की लाखों रुपये फीस जमा नहीं कराने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के बारे में केस बनाकर मुख्यालय एक्साइज विभाग चंडीगढ़ को कार्रवाई के लिए भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed