{"_id":"668dcaee589ae8259d017374","slug":"liquor-kept-in-the-warehouse-was-destroyed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34521-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मालखाने में रखी शराब नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मालखाने में रखी शराब नष्ट की
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने की कार्रवाई, हुई वीडियो ग्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट के सभी थानों के मालखाने में रखी हुई पुरानी शराब नष्ट की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया हैं कि मुकदमें के दौरान पकड़ी गई शराब की अदालत से अनुमति लेकर उसे नष्ट कराएं। साथ ही इसकी वीडियो बना कर रखें। इसी क्रम में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच साल से माल खाने में रखी हुई शराब को थाना परिसर में ही जमीन खुदवा कर नष्ट कराया।
सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब का काम करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है तो उस दौरान पकड़ी गई शराब मालखाने में रखी जाती है। पुलिस आयुक्त के सामने यह बात आई थी कि पुरानी शराब रखे जाने के कारण मालखाने से बदबू आती है। जिसके बाद पुलिस आयुक्त विकास आरोड़ा ने इसे नियमानुसार नष्ट कराने को कहा है।