फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lateral Green wall collapses in Aaron Villa, several cars damaged

पार्श्वनाथ ग्रीन की दीवार आरोन विला में गिरी, कई कारें क्षतिग्रस्त

Tue, 24 May 2022 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lateral Green wall collapses in Aaron Villa, several cars damaged
गुरुग्राम। सोमवार की रात को आई तेज आंधी और बारिश के बीच सेक्टर-48 में सोहना रोड पर स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन सोसाइटी की दीवार का एक हिस्सा उसके बराबर वाली सोसाइटी आरोन विला में जा गिरा। इस कारण वहां सेवानिवृत्त जज और सरकारी चिकित्सक की गाड़ियाें सहित चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति इस हादसे की चपेट में नहीं आया। बताया जा रहा है कि गिरने वाली दीवार जर्जर थी। हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों में रोष है। पुलिस को भी सूचित किया गया है। पार्श्वनाथ सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यहां की बैक साइड में बनाई गई दीवार में बेहद घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। दीवार के साथ ही कुछ पेड़ लगाए गए हैं जो रखरखाव के अभाव में दीवार की ओर खतरनाक तरीके से झुक गए हैं। बराबर वाली सोसाइटी के रहने वालों ने पूर्व में कई बार इन झुके हुए पेड़ों और जर्जर दीवार के संबंध में पार्श्वनाथ ग्रीन सोसाइटी के प्रबंधन से शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे तेज आंधी और बारिश के बीच जर्जर दीवार का 50 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा हिस्सा आरोन विला में जा गिरा। दीवार के साथ ही वहां लगे पेड़ भी जा गिरे। इसके चलते विला नंबर 5, 6 और 7 में रहने वालों की वहां खड़ी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश आरएस विर्क की इनोवा क्रेस्टा, डॉ. आयुषी की किया गाड़ी और रामफूल नेहरा की क्रेटा, एक कोरियन कंपनी की गाड़ी और एक ईको स्पोर्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, हालांकि यह संयोग रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आरोन विला के निवासियों का कहना है कि वह पार्श्वनाथ ग्रीन सोसाइटी के प्रबंधन की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed