फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lack of drinking water in the old city, people upset

पुराने शहर में पेयजल की किल्लत, लोग परेशान

Thu, 05 Aug 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Lack of drinking water in the old city, people upset
गुरुग्राम। पुराने शहर में पानी आपूर्ति की भारी किल्लत बनी हुई है। कई इलाकों में पिछले दो दिन से पानी नहीं आया है। इसकी शिकायत लगातार नगर निगम और जीमएडीए में कर रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पुराने शहर के शिवाजी नगर, ओम नगर, शक्ति नगर, लक्ष्मी गार्डन, बसई रोड क्षेत्र आदि में पानी न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना कराना पड़ रहा है। शिवाजी नगर व लक्ष्मी गार्डन में तो पिछले दो दिन से पानी नहीं आया है। लोगों का कहना कि निगम में शिकायत कर-कर के थक गए हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। पानी आपूर्ति के लिए टैंकर बूस्टिंग पंप आदि की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। जिन घरों में सबमर्सिबल है, उनसे ही आसपास के लोग मदद ले रहे हैं। इससे भी पूर्ति नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

बिना पानी के काफी परेशानी हो रही है। पहले भी गंदे पानी की समस्या बनी हुई थी।
रोहित आहुजा, निवासी लक्ष्मी गार्डन
इलाके में दो दिन से पानी नहीं आया, निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
कुमार ललित, निवासी, शिवाजी नगर
बारिश के बाद आपूर्ति में सुधार आया था, फिर से आपूर्ति गड़बड़ा गई है। काफी परेशान हैं।
अखिलेश कुमार, निवासी ओम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed