फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lack of action in basketball pole accident sparks public outrage

Gurugram News: बास्केटबॉल पोल हादसे में कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष

Tue, 21 Jul 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Lack of action in basketball pole accident sparks public outrage
अंतरिक्ष हाईट्स सोसाइटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हो गया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम/मानेसर। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में रविवार शाम बास्केटबॉल पोल गिरने से 20 वर्षीय कार्तिक दलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नवंबर 2025 में रोहतक में हुए हादसे की याद दिलाती है, जब खिलाड़ी हार्दिक की मौत हुई थी। कार्तिक दोस्तों के साथ बास्केटबॉल खेल रहे थे, तभी लोहे का भारी पोल उन पर गिर गया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी रीढ़ की तीन हड्डियां टूटी पाई गईं। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है, पर कार्रवाई में देरी से परिवार में रोष है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि खेल परिसर के उपकरण कई सालों से जर्जर थे। प्रबंधन को कई बार शिकायतें मिलीं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
--------------------------
विज्ञापन

लोग बोले-हादसा लापरवाही का नतीजा


यह हादसा लापरवाही का नतीजा है। सोसाइटी में लगे उपकरणों और पोल की लंबे समय से जांच नहीं की गई। कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।- जोगिंदर मलिक, वाइस प्रेजिडेंट, अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन





पार्क में लगे झूले और खेल उपकरण बच्चों व लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह बहुत ही खराब रवैया है। - उमेद सिंह, सोसाइटी निवासी



हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल है। सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना न हो। - जयंत मलिक, सोसाइटी निवासी




अगर समय रहते मरम्मत होती तो यह घटना टाली जा सकती थी। ऐसे में कई बार इस को लेकर शिकायत की लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। - घायल बच्चे के पिता, डॉ. डीके दलाल

---------------------

यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी खेल परिसरों और निजी संस्थानों को खेल उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए। यदि किसी स्थान पर खेल संबंधी ढांचे की स्थिति खराब है तो उसका तत्काल निरीक्षण और मरम्मत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसी तरह सोसाइटी में बिल्डर को सभी नियमों का पालन करना चाहिए और उपकरणों की नियमित जांच करनी चाहिए। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed