{"_id":"61aa55bdcdb46e5c7c6d6a71","slug":"labour-death-gurgaon-news-noi619314632","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पत्थरों के नीचे दबा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पत्थरों के नीचे दबा मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया ई-ब्लॉक में ट्रक से मार्बल उतारते समय अचानक तीन मजदूर उसमें दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों को पत्थरों के नीचे से निकालकर घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
सेक्टर-67 एरिया में बृहस्पतिवार को ट्रक से मार्बल पत्थर उतारते समय दुखद हादसा हो गया। अचानक से ट्रक में लोड मार्बल पत्थर एक साइड में गिर गए। जिनके नीचे तीन मजदूर दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पत्थरों को हटाया। तब तक एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। देर रात सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मृतक मजदूर की पहचान वेस्ट बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के मूल निवासी सेरिफल इस्लाम के तौर पर हुई है। मृतक के भाई सोजिबुर रहमान को पुलिस ने सूचना देकर बुलाया। उसके बयान पर पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
...........................