फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Koreans and Japanese participated in Garba and Dandiya dance

Gurugram News: गरबा और डांडिया डांस में शामिल हुए कोरियाई और जापानी

Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Koreans and Japanese participated in Garba and Dandiya dance
गुजराती समाज के गरबा डांडिया उत्सव की धूम, 23 अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के पारंपरिक गुजराती नृत्य की वेशभूषा में गरबा और डांडिया डांस में हिस्सा ले रहे हैं कोरिया और जापान के निवासी। जापान और कोरिया के अंतरराष्ट्रीय समूह ने बुधवार की शाम गुजराती समाज द्वारा आयोजित गरबा डांडिया उत्सव में पूरे जोश से हिस्सा लिया। इसकी तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। अंतरराष्ट्रीय समूह को गुजराती कोरियाग्राफर डांडिया सीखा रहे थे।
गुरुग्राम के गुजराती समाज के ओर से गरबा और डांडिया उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार की शाम सेक्टर 33 स्थित मार्बल मार्केट के पास रॉयल स्वान बैंक्वेट गार्डन में गुजराती समाज के लोगों ने पहले देवी पूजन किया, फिर गरबा और डांडिया की धूम मची। यह उत्सव 15 अक्तूबर से शुरु हुआ और 23 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

गुजराती समाज के महासचिव अविनाश त्रिवेदी ने बताया कि गुरुग्राम में गुजराती समाज के लोगों का यह 17 वां गरबा, डांडिया उत्सव है। जापान कोरिया का अंतरराष्ट्रीय समूह, एसजी एसजी स्त्री शक्ति ग्रुप और कई अन्य उत्साही लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसमें पारंपरिक गुजराती परिधान में ही आने की अनुमति है। नवरात्र में हर शाम गुजराती समाज यहां देवी पूजन के बाद महा प्रसाद वितरण, देवी की भक्ति में गरबा और फिर डांडिया नृत्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed