{"_id":"691a24f677190bfddc07daec","slug":"kisha-won-the-gold-medal-in-the-under-13-inter-school-chess-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72371-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतर-विद्यालय शतरंज में अंडर-13 में किशा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतर-विद्यालय शतरंज में अंडर-13 में किशा ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
सेक्टर-57 स्थित गीतांजलि स्कूल में हो रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित गीतांजलि स्कूल में 15 नवंबर को अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां अंडर-9 से 19 आयु वर्ग के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर-13 बालिका वर्ग में किशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने 5 में से 4.5 अंक हासिल किए। उन्हें ट्रॉफी और 1500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में चार्वी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चार्वी ने 5 में से 4.5 अंक प्राप्त कर अपना दबदबा बनाए रखा। अंडर-11 आयु वर्ग में रायन शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कुल 36 खिलाड़ियों के बीच रायन ने 4 में से 5 अंक जुटाए। अंडर-15 आयु वर्ग में हर्षित जैन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 4/5 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-13 आयु वर्ग में मीर ने 4/5 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।