{"_id":"617840153a7ce4581b58fba7","slug":"kidnapped-vegetable-vendor-and-demanded-three-lakhs-gurgaon-news-noi6126252165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता को अगवा कर मांगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता को अगवा कर मांगे तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सब्जी विक्रेता को अगवा कर तीन लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों पैसे देने के लिए सब्जी विक्रेता से पत्नी से फोन पर बात करने के लिए कहा। सब्जी विक्रेता की पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से उसे सकुशल बरामद कर लिया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी अकबर अली खांडसा मंडी में सब्जी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से बदमाश उससे रंगदारी मांग रहे थे जिसे देने से उसने इनकार कर दिया। सोमवार को वह घर पर था कि दो बदमाश कपिल व धर्मवीर उसके घर आए और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर खांडसा में रिक्की के प्लॉट पर ले गए। आरोप है कि यहां एक अन्य व्यक्ति मदन मौके पर था। इन चारों ने उनसे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर उसे प्लॉट में पेड़ के साथ बांधकर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। रुपये न होने की बात कहने पर चारों ने उसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह की देने के लिए कहा और तुरंत घर से रुपये मंगवाने के लिए कहा। इस पर अकबर अली ने अपनी पत्नी को फोन कर इसकी सूचना दी।
अकबर अली की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस हरकत में आई और दो टीमें गठित कर दी। एक टीम अकबर अली की पत्नी को लेकर मौके पर पहुंची जबकि दूसरी टीम बताए गए स्थान पर पहले ही पहुंच गई जिसने बदमाशों के चंगुल से एक घंटे के अंदर ही अकबर अली को सकुशल छुड़ा लिया और कपिल व धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया । इन सभी बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।