फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kidnapped and gang-raped a woman

Gurugram News: अपहरण कर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 11 Jun 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang-raped a woman
महिला की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल
विज्ञापन

दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने गई महिला का अपहरण कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। महिला की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की कोशिश की गई। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।


पीड़ित महिला के भाई ने महिला हेल्प डेस्क फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि दो जून को फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जो उसकी बहन की थी, जिसमें उसकी बहन के साथ गावं के ही कुछ लड़के सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाते हुए नजर आए। जब घटनाक्रम के बारे में बहन से पूछा तो उसने बताया कि 15 दिसंबर 2022 को रात करीब 12 बजे अपने ही घर के पास बने शौचालय में शौच करने के लिए गई तो पड़ोस में रहने वाले वसीम फोन पर किसी से बात कर रहा था। हामिद पुत्र पप्पू, साद पुत्र युसूफ, अस्सलाम पुत्र इलियास, साजिद, राहुल पुत्र शब्बर ने दबोच लिया और मुंह में कपड़ा रख दिया। इकबाल पुत्र सुलेमान के खाली मकान में ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं थाना प्रबंधक दयानंद फिरोजपुर झिरका का कहना है कि पीड़िता के भाई की शिकायत मिल गई है। दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed