फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khokha owner did not pay extortion, attacked with stick and injured

Gurugram News: खोखा मालिक ने नहीं दी रंगदारी, डंडे से हमला कर किया घायल

Sun, 27 Aug 2023 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Khokha owner did not pay extortion, attacked with stick and injured
खोखा मालिक ने नहीं दी रंगदारी, डंडे से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

- खोखा मालिक की शिकायत पर जबरन वसूली को लेकर मामला दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। सोहना में रंगदारी नही देने पर खोखा धारक पर तीन युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित खोखा मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना पांच दिन पहले 11 बजे के आस पास की है। खोखा मालिक सुमित आदर्श नगर सोहना अपने खोखे पर बैठा था। तीन युवक आए और खोखा करने के एवज में एक हजार रुपये रंगदारी देने के लिए कहा। उसने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने सुमित पर डंडों मुक्के से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते उसे सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। उस समय उसका बयान नहीं हो सका था।
विज्ञापन

26 अगस्त को पीड़ित ने बयान दर्ज कराए और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भिन्न भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने एक युवक दीपक निवासी धुनेला की पहचान करने की बात कही है। उसने बताया कि पहले भी ये खोखे से जबरन समान ले गया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देता था। वहीं मामले को लेकर जांच अधिकारी ए एस आई धर्मेंद्र का कहना है कि आरोपी दीपक नगर परिषद के उप चेयरपर्सन प्रतिनिधि के मौसी का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed