फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khelo India Mini Center Scheme flops in the district, not a single application came till the last day

Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र योजना जिले में फ्लॉप, अंतिम दिन तक नहीं आया एक भी आवेदन

Tue, 30 Jun 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Mini Center Scheme flops in the district, not a single application came till the last day
पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन खिलाड़ियों से लघु केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन मांगे गए थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शुरू की गई खेलो इंडिया लघु केंद्र योजना को गुरुग्राम में अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन खिलाड़ियों से लघु केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक जिला खेल विभाग के पास एक भी आवेदन नहीं पहुंचा। सोमवार को आवेदन जमा करने का अंतिम दिन था और दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाने थे।


खेल विभाग की ओर से पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को अपने खेल में लघु केंद्र स्थापित करने का अवसर दिया गया था। इसके तहत चयनित प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जानी है। विभाग ने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, इसके बावजूद जिले में कोई भी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी आवेदन करने आगे नहीं आया। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला खेल विभाग पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेजेगा।
विज्ञापन

अंतिम समय तक कोई भी आवेदन नहीं आने के कारण अब यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या योजना की जानकारी खिलाड़ियों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच सकी या फिर निर्धारित शर्तों के कारण पूर्व खिलाड़ी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद है। ऐसे में एक भी आवेदन नहीं आना खेल विभाग के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। योजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को अनुभवी खिलाड़ियों के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था लेकिन फिलहाल यह उद्देश्य जिले में अधूरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन जमा करने का 30 जून के दोपहर 12 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाने थे। विभाग के पास एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अब इसकी रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेज दी जाएगी। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed