{"_id":"6acf99b4c85cda9004058b52","slug":"key-tip-encouragement-is-essential-to-spark-students-interest-in-studies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104291-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुमंत्र : विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए जरूरी है प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुमंत्र : विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए जरूरी है प्रोत्साहन
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
लाल सिंह स्नातकोत्तर शिक्षक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 गुरुग्राम गुरुमंत्र के लिए
Link Copied
विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए सही माहौल और प्रोत्साहन देना प्रभावी होता है। इसके लिए सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वे आसानी से उन्हें पूरा कर सकें। कहानियों, उदाहरणों, चित्रों, वीडियो और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाया जा सकता है। छोटी-सी सफलता पर भी उनकी मेहनत की सराहना करनी चाहिए। विषयों को उनके शौक और भविष्य के सपनों से जोड़कर समझाने से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। विद्यार्थियों को रोजाना एक निश्चित समय पर पढ़ने की आदत डालने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। हर विद्यार्थी की सीखने की क्षमता और गति अलग होती है। इसलिए उनकी तुलना दूसरे विद्यार्थियों से करने के बजाय उनकी अपनी प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। सफल लोगों के संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है। अभिभावकों और शिक्षकों को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां विद्यार्थी बिना किसी डर के सवाल पूछ सकें और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्यार्थियों को समझाया जाए कि पढ़ाई केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है, बल्कि ज्ञान हासिल करने, जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता है। उचित मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक प्रोत्साहन से उनमें सीखने की इच्छा विकसित की जा सकती है।
विज्ञापन
- लाल सिंह, स्नातकोत्तर शिक्षक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।