फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Karamjyoti will demonstrate her mettle in pursuit of a medal at the Asian Para Games.

Gurugram News: एशियन पैरा गेम्स में पदक के लिए दमखम दिखाएंगी करमज्योति

Thu, 15 Oct 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Karamjyoti will demonstrate her mettle in pursuit of a medal at the Asian Para Games.
- जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक होगी प्रतियोगिता, हरियाणा के 32 खिलाड़ी भारतीय दल में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स में जिले की पैरा खिलाड़ी करमज्योति भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। उनके प्रदर्शन पर जिले के खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी। करमज्योति का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना होगा। इस बार एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के 32 खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा होंगे। इनमें आठ महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रदेश के आठ खिलाड़ी पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, पावरलिफ्टिंग और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा-
एशियन पैरा गेम्स खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने और पदक जीतने का बड़ा अवसर है। करमज्योति की भागीदारी से जिले में पैरा खेलों को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी गौरव की बात है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश के लिए बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed