फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Junaid nasir murder accused rinku saini revealing many truth police to ask for extended remand

जुनैद-नासिर हत्याकांड: आरोपियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, रिंकू सैनी की गिरफ्तारी से खुले कई राज

Sun, 26 Feb 2023 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मरोड़ा/मुलथान/फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मरोड़ा/मुलथान/फिरोजपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 26 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, घटना की रात्रि रिंकू सैनी ही फिरोजपुर झिरका सीआईए थाना में आरोपियों के बुलावे पर पहुंचा था। पुलिस ने गंभीर हालत के चलते जुनैद-नासिर को वापस कर दिया गया था।

विज्ञापन
Junaid nasir murder accused rinku saini revealing many truth police to ask for extended remand
जुनैद-नासिर हत्याकांड में वांछित आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपियों की कुंडली खंगालने के लिए राजस्थान और हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छह टीम गठित की गई है। दोनों प्रदेशों के थाने-चौकियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे पूर्व में दर्ज मामलों में भी तेजी लाई जा सके।

विज्ञापन


गोपालगढ़ पुलिस रिंकू सैनी की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना की रात्रि रिंकू सैनी ही फिरोजपुर झिरका सीआईए थाना में आरोपियों के बुलावे पर पहुंचा था। पुलिस ने गंभीर हालत के चलते जुनैद-नासिर को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन


विल इंजीनियर है हत्याकांड का आरोपी
जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत गांव मरोड़ा ने हरियाणा के झज्जर स्थित बेरी के आरसीएम कॉलेज से 2007-10 के दौरान सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। नोएडा में ठेके पर कार्य करने किया। करीब चार साल पहले वो बजरंग दल से जुड़ा और गोरक्षा में जुट गया। श्रीकांत के छोटे भाई विष्णु ने बताया कि 14 फरवरी को श्रीकांत गुरुजी राम के एंबिएंस मॉल में था। अगले दिन 15-16 फरवरी को मरोड़ा घर पर था। प्रवीण ने कहा कि उनका भतीजा श्रीकांत निर्दोष है। राजस्थान पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक में आईटीआई कर चुका अनिल

मूलरूप से नगीना खंड के गांव मुलथान निवासी अनिल कुमार पुत्र नंद किशोर ने प्रारंभिक शिक्षा गांव मूल्यन व नगीना के स्कूल से पूरी की है। उसने 12वीं के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगीना से इलेक्ट्रॉनिक की पढ़ाई की है। करीब 8 साल पहले उनकी शादी कमलेश से हुई थी। तीन बच्चों में 2 लड़के एक लड़की है। अनिल कुमार 3 साल पहले बजरंग दल से जुड़कर गोसेवा कर रहा है। ग्रामीणों की कई शिकायतें उससे रही है। गांव मूलथान में उन पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने के आरोप लगते रहे हैं। आरोपी की पत्नी कमलेश उर्फ नेहा कहती है कि अनिल 14, 15 और 16 फरवरी को घर छोड़कर कहीं नहीं गया।

रिंकू ड्राइवरी से कर रहा जीवन यापन

जुनैद-नासिर हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू सैनी चालक है। वो अपनी गाड़ी चलाता है। कई बार गोसेवकों के साथ गाड़ी लेकर गया। वो 4 बच्चों का पिता है। रिंकू ने अलवर से स्नातक की पढ़ाई की है। अभियुक्त की पत्नी गीता कहती है कि सुबह 15 फरवरी को अलवर बुकिंग लेकर गया था और शाम को 5 बजे आ गया। केवल चाय पीकर फिरोजपुर झिरका से भिवाड़ी की बुकिंग लेकर चला गया तथा 16 फरवरी को दोपहर में घर आया। आगे बताती है कि करीब 4 साल से गोरक्षा दल से जुड़ा है। गीता कहती है कि उनका पति बेकसूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed