फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jewelry, Cash, and Other Valuables Stolen from Home of Woman Who Went to Canada

Gurugram News: कनाडा गई महिला के घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी

Sun, 29 Mar 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, Cash, and Other Valuables Stolen from Home of Woman Who Went to Canada
27 मार्च को वापस आने के बाद लगा चोरी का पता, डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में अक्तूबर 2025 से बंद मकान से अज्ञात लोगों ने नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान मकान मालकिन अपने बच्चों से मिलने कनाडा गई थी। 27 मार्च को जब वापस आई तो घर में चोरी होने का पता चला।

पीड़िता ने की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाने में चोरी संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। डीएलएफ फेज-1 निवासी पुष्पा कालरा ने बताया कि उनके दो बच्चे कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह अक्तूबर 2025 में अपना मकान बंद करके कनाडा गई थीं। 27 मार्च की सुबह 9 बजे जब वह अपने घर वापस आई तो कमरे के दरवाजे टूटे मिले व अलमारियों के लॉकर भी खुले हुए थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब अलमारी में सामान की जांच की तो एक जोड़ी ईयररिंग, चांदी के कई सिक्के, नकदी (50 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये व 2 रुपये के नए नोट) गायब थे। वहीं, दोनों बाथरूम की टोटियां, शॉवर, रसोई की टोटियां भी चोरी मिली। जांच अधिकारी एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिंगरप्रिंट व एफएसएल की टीमों से निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed