फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jewelery shops set up for Dhanteras and Diwali

धनतेरस और दिवाली के लिए आभूषणों की दुकानें सजीं

Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jewelery shops set up for Dhanteras and Diwali
गुरुग्राम। धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर के बाजारों में कुछ रौनक लौटी है, हालांकि बीते वर्षों की तरह अबकी बार जमकर खरीदारी नहीं हो पा रही और 50 फीसदी ही बिक्री हो रही है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण दिवाली का त्योहार सही ढंग से नहीं मनाया जा सका था, ऐसे में अबकी बार व्यापारी और दुकानदार त्योहारी सीजन से काफी उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर बाजारों में सर्राफा बाजारों में लोग आभूषण खरीद रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सर्राफा व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर रखी है। दुकानों पर सोने व चांदी के सिक्के और नोट भी बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं अलग-अलग रेंज और नवीनतम संग्रह वाले आभूषणों से दुकानें सजी हुई दिख रही हैं, धनतेरस पर्व और शादी को लेकर लोग आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य सदर बाजार के अलावा गलेरिया मार्केट, सेक्टर-14 स्थित मार्केट, सेक्टर-15 स्थित मार्केट, सेक्टर-31 स्थित मार्केट, गोल्ड शुक मार्केट सहित अन्य बाजारों सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बुकिंग की जा रही है। आगामी 2 नवंबर को धनतेरस और 4 नवंबर को दीवाली है, ऐसे में धनतेरस के पूर्व ही ग्राहकों के लिए दुकानों को साफ-सफाई करके अच्छे ढंग से सजाया गया है, जिससे ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो और आमदनी से उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों व दुकानदारों को आगामी दिनों में खरीदारी बढ़ने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई डिजाइन में सिक्कें और मूर्ति दुकानों पर उपलब्ध
धनतेरस और दिवाली के मौके पर आभूषणों की दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले चांदी के सिक्के यंत्र एवं मंत्र भी आए हैं। ये सिक्के 5 ग्राम से 10 ग्राम वजन में उपलब्ध हैं। वहीं अबकी बार 50-50 ग्राम के लक्ष्मी और गणेश के सिक्के भी आए हैं, जिनके पीछे श्रीयंत्र भी बना है और गणेशजी का मंत्र भी है। वहीं महिलाओं के लिए भी विभिन्न डिजाइन में कई तरह के नेकलेस, ईयररिंग, बैंगल्स, पैंडल और रिंग जैसे आभूषण उपलब्ध हैं। शुभ मुहूर्त के लिए सोने और चांदी के सिक्के, मूर्तियां और चांदी के बर्तन लोगों के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।
इस बार 25 फीसदी से भी कम आर्डर मिले
गोयल ज्वैलर्स के अजय गोयल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण बाजार पर काफी असर पड़ा है, क्योंकि बीते वर्षों की अपेक्षा 50 फीसदी ग्राहक ही खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर कंपनियों की ओर से चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की छोटी मूर्तियों के गिफ्ट तैयार करने के आर्डर मिलते थे, लेकिन अबकी बार 25 फीसदी से भी कम आर्डर मिले हैं। दीवाली के बाद शादी सीजन में आभूषणों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

आभूषणों की बिक्री में थोड़ा इजाफा हुआ
श्रीराम ज्वैलर्स के डॉ. मनदीप किशोर गोयल का कहना है कि धनतेरस और दीवाली को लेकर आभूषणों की बिक्री में थोड़ा इजाफा हुआ है, लेकिन बीते वर्षों की अपेक्षा कम बिक्री है। शादियों के लिए एडवांस में आभूषण बनाने की बुकिंग आने लगी हैं, लेकिन धनतेरस एवं दीवाली पर उम्मीद से कम ही बिक्री हो पा रही है। सर्राफा की दुकानों पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सहित अन्य कई डिजाइन के चांदी के नोट बनाए गए हैं। आगामी दो दिनों में धनतेरस पर बिक्री बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed