फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   jannayak party felt shock after swati yadav join bjp party

जजपा को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव लड़ी स्वाति यादव भाजपा में शामिल हुई

Sat, 06 Jul 2019 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
jannayak party felt shock after swati yadav join bjp party
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से उसके टिकट पर चुनाव लड़ी स्वाति यादव ने शनिवार को जजपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके भाजपा में शामिल होने के एक पखवाड़े से चर्चा चल रही थी। स्वाति यादव ने गुरुग्राम में भाजपा के सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में उसकी सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में स्वाति यादव के साथ उनके पिता सतबीर यादव ने भी भाजपा का दामन थामा। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के कुछ दिन बाद ही स्वाति यादव एवं उनके पिता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा काफी गर्म थी। कई बार सोशल मीडिया में उनके भाजपा नेताओं से मुलाकात होने की खबर आई। मगर वह शनिवार को भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भाजपा नेताओं ने कुछ दिन पहले उनको पार्टी शामिल करने की हरी झंडी दे दी थी, लेकिन उन्हें सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार भाजपा की ओर से उन्हें महेंद्रगढ़ जिला की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। स्वाति यादव को लोकसभा चुनाव में करीब 85 हजार वोट (7.32 प्रतिशत) मिले थे। इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, सेना में अधिकारी रहे टीसी राव आदि भी भाजपा में शामिल हुए। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने दूसरे दलों से आए नेताओं को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हार के बाद राहुल संगठन संभालने के बजाए उसे छोड़कर भाग गए : चौहान
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में करारी हार होने के बाद कांग्रेस में मची कलह पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हार के बाद पार्टी के बड़े नेताओं को संगठन संभालने के लिए आगे आना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी संगठन छोड़कर भाग गए है। जबकि कैप्टन को अंत तक डटे रहना होता है। इसकी परवाह किए बिना राहुल गांधी जहाज डूबता देखकर सबसे उससे कूद कर भाग गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की प्रदेश स्तर पर स्थिति है। हरियाणा में आज तक कांग्रेस अपने जिला अध्यक्ष नहीं बना सकी है। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को भारी विजय हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed