{"_id":"682a2d2d08841a9e820c04d4","slug":"it-will-take-six-months-to-demolish-unsafe-towers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-57854-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: असुरक्षित टावरों को तोड़ने में लगेगा छह माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: असुरक्षित टावरों को तोड़ने में लगेगा छह माह का समय
विज्ञापन
चिंटेल्स सोसाइटी का एच के बाद जी टावर गिराया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित छह टावरों में से 12 मंजिला एच टावर को तोड़ने के बाद जी टावर को तोड़ा जा रहा है। टावरों को तोड़ने का काम नोएडा की एडिफिस कंपनी मशीनों से कर रही है। सभी टावरों को तोड़ने में छह माह का समय लग सकता है।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया कि डी, ई, एफ, जी, एच व जे टावर को असुरक्षित घोषित किया गया है। इन टावरों को चिंटेल्स कंपनी तुड़वा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें एच टावर को पूरा ध्वस्त कर दिया गया। अब जी टावर को तोड़ा जा रहा है और पांच दिन में इसे भी पूरा तोड़ दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि एडिफिस कंपनी टावरों को तोड़ने के लिए खास प्रकार की मशीनें मंगाई हैं। टावरों को तोड़ने में छह माह का समय लग सकता है। बता दें कि चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर डी में 10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। आईआईटी दिल्ली की टीम को टावरों के संरचनात्मक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई थी।