{"_id":"664267aba5638be5770e75e7","slug":"it-manager-crushed-to-death-by-car-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30865-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या
विज्ञापन
आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या
- भाई के पीजी के सामने कार पार्किग को लेकर हुआ था विवाद
- आरोपी क्रेटा कार सहित हुआ फरार, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
- रविवार रात 11 बजे की घटना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साउथ सिटी-दो में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर रिषभ की कार से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने मृतक के पीजी संचालक भाई रंजक जसूजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या करने के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस हादसे में रिषभ की मां और पीजी संचालित करने वाले भाई को भी चोटें आईं हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 49 स्थित साउथ सिटी दो के डी-ब्लॉक में 112 नंबर में मूलरूप से राजस्थान के गंगानगर निवासी 31 वर्षीय रिषभ एक आईटी कंपनी में मैनेजर था। उसका छोटा भाई पीजी चलाता है। रविवार देर रात को साढ़े 11 बजे कार खड़ी करने को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनोज भारद्वाज नाम के युवक से झगड़ा हो गया। रंजक ने बताया कि उसने और उसकी मां ने पड़ोसी युवक मनोज का विरोध किया तो उसने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच शोरगुल सुनकर उसका भाई रिषभ वहां आ गया। उसने भी मनोज की करतूत का विरोध किया तो मनोज ने रिषभ पर कार चढ़ा दी। अचानक हुए इस हादसे में रिषभ अपने बचाव के लिए आरोपी की कार के बोनट पर लटक गया। लेकिन आराेपी ने झटका देकर उसे नीचे गिरा दिया और कार उसके ऊपर चढ़ा दी। इससे रिषभ की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में रिषभ की माता व भाई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां से सूचना मिलने के बाद रात साढ़े 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने वारदात से संबंधित जानकारी जुटाई। रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान पुलिस के सामने कुछ साक्ष्य भी आए हैं, उनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था।
पीजी में रहने वाले किसी ने मगांई थी ओला कार:
पुलिस को मामले की छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस रिषभ के परिवार के लोग पीजी चलाते हैं। उसमें रहने वाले किसी किरायेदार ने ओला कार मंगवाई थी। जो गली में खड़ी थी। इस बात को लेकर आरोपी का विरोध था। घटना की जानकारी के बाद रिषभ व उसके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। जिस बात को लेकर विवाद बढ़ गया था।