फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Irregularities in the tender process, then there will be corruption: AAP

टेंडर प्रक्रिया में हुईं अनियमितताएं, फिर होगा भ्रष्टाचार : आप

Sun, 25 Jul 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in the tender process, then there will be corruption: AAP
गुरुग्राम। नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के मामले को अब आम आदमी पार्टी ने उठाया है। पार्टी का कहना है कि निगम में टेंडर प्रक्रियाओं में जमकर अनियमितताएं हुई हैं। आने वाले साल में भी भ्रष्टाचार होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश डागर ने एक विधायक पर आरोप लगाया कि कंपनी को ज्यादा रुपये में टेंडर दिए गए हैं, जबकि कई ठेकेदार कम दामों पर काम करने को तैयार थे।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइन स्थित शमां रेस्तरां में आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष कोच मुकेश डागर ने कहा कि नगर निगम में आने वाले समय में भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे, क्योंकि इस साल कामों के लिए जो टेंडर आवंटन किए गए हैं, उनमें नियमों को ताक पर रख दिया गया है। पार्टी के साउथ जोन लीगल अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया फाइनेंस बीड के आधार पर दी जाती है। दोनों बीड के सौ-सौ अंक होते हैं, लेकिन निगम अधिकारियों ने फाइनेंस बीड का महत्व ही खत्म कर दिया है। यानि जो कंपनी कम रुपयों में टेंडर लेने को तैयार है, उसे प्राथमिकता नहीं दी जा रही। ठेकेदार दो प्रतिशत के सर्विस चार्ज पर काम करने को तैयार हैं, लेकिन उनको पांच प्रतिशत सर्विस चार्ज देने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

100 प्रतिशत बढ़ा दी मैन पावर
पार्टी के वार्ड संयोजक माइकल सैनी ने बताया कि पिछले साल तक जहां निगम के पास 1600 लोगों की मैन पावर थी, उसे अब 3200 से ज्यादा कर दिया गया है। एक साल में ही ऐसी क्या जरूरत बढ़ गई कि मैन पावर 100 प्रतिशत बढ़ानी पड़ी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार को नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। टेंडर में फायदा लेने वाले विधायक के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में गुरुग्राम विधानसभा महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया , जिला उपाध्यक्ष नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed