फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Interstate miscreant arrested in tractor theft case

Gurugram News: ट्रैक्टर चोरी मामले में अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Interstate miscreant arrested in tractor theft case
मध्य प्रदेश की पुलिस ने आरोपी पर रखा था 33 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी मामले में 33 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को भरतपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अकरम, निवासी खेरली काजी गांव, भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
आरोपी 12वीं पास है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करता है। अन्य साथियों द्वारा चोरी किए गए ट्रैक्टरों को खरीदने का भी काम करता है। चोरी के ट्रैक्टरों को खरीदकर यह उनके इंजन व चेसिस नंबर को ग्राइंडर से मिटाकर उनके स्थान पर फर्जी इंजन व चेचिस नंबर गुदवा देता है। इसके बाद फर्जी तरीके से उन ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बनवाकर ट्रैक्टर को 2.5 लाख से 3.5 लाख रुपयों में बेच देता है।
विज्ञापन

आरोपी अकरम का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने से पता चला है कि वह हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर चोरी करने व चोरी के ट्रैक्टर खरीदने के करीब 36 मामलों में वांछित है। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में ट्रैक्टर चोरी करने व चोरी के ट्रैक्टर खरीदने के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 31 मार्च को एक व्यक्ति ने फर्रुखनगर थाना में ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत दी थी। आरोपी अकरम को भोपाल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे वर्ष 2012 में भोपाल की अदालत ने जमानत पर छोड़ा था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से आरोपी अकरम फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा बेल जंप करने व अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर भगोड़ा घोषित किया था। भोपाल पुलिस ने अकरम की गिरफ्तारी पर 33 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed