फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   International Geeta Mahotsav begins today

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज से

Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav begins today
ढोल–नगाड़ों, बीन पार्टी और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा माहौल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला परिषद स्वतंत्रता सेनानी सभागार परिसर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव–2025 का शुभारंभ 29 नवंबर सुबह 10 बजे गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की ओर से किया जाएगा। तीन दिन तक शहर का सांस्कृतिक वातावरण गीता महिमा और लोक रंगों से सराबोर रहेगा। महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि मुख्यातिथि सबसे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सभागार में गणेश वंदना के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। प्रदर्शनी में श्री माता शीतला मंदिर, डीआईपीआरओ, जीओ गीता, ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, एलडीएम ऑफिस, बागवानी विभाग तथा ब्रह्मकुमारी संस्थान सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महोत्सव के सभी तीन दिनों में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 30 नवंबर को सुबह गीता श्लोकों के उच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर बाद आयोजन स्थल से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गीता भवन तक ढोल–नगाड़े, बैंड बाजे और लोक कलाकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 3 बजे पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा एवं शाम 5 बजे दीपोत्सव तथा आरती-वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा। डीआईपीआरओ ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जिला परिषद सभागार पहुंचकर इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और गीता महिमा का पावन लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed