फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Interactive workshop on storytelling held at SGTU

Gurugram News: एसजीटीयू में स्टोरीटेलिंग पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित

Wed, 02 Sep 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Interactive workshop on storytelling held at SGTU
-कहानी कहने की कला से विद्यार्थियों ने सीखी रचनात्मक सोच और प्रभावी संवाद की तकनीक
विज्ञापन

गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्टोरीटेलिंग पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य कहानी कहने के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रभावी संवाद, आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यासों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहानी के पात्र व कथानक तैयार करने, आवाज और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से प्रस्तुति देने और दर्शकों से जुड़ने की तकनीकें सीखीं। कार्यक्रम का संचालन कहानीकार एवं स्टोरीटेलिंग कोच सीमा वाही मुखर्जी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना झिझक अपने विचार रखने और कल्पनाओं के साथ प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मौलिक कहानियां तैयार कर उनका मंचन भी किया। टीम के साथ काम करते हुए उन्होंने अपने विचारों को प्रभावी कहानी के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यशाला का समन्वय डॉ. शम्मी नागपाल और डॉ. श्वेता तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed