{"_id":"6a86ec406a676f57bc066915","slug":"inspired-to-adopt-good-habits-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98364-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व मच्छर दिवस पर जिले में जलजनित रोगों पर जागरूकता अभियान आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिला मलेरिया कार्यालय और गुरुग्राम नगर निगम की मेट्रोपॉलिटन निगरानी इकाई ने संयुक्त रूप से चलाया। कार्यक्रम सेक्टर-9 स्थित श्री शिव नारायण सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति संवेदनशील बनाना था।
अभियान में हाथ स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों को दैनिक जीवन में स्वस्थ व अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए नियमित हाथ धोने की जानकारी दी गई। सही ढंग से हाथ धोने के महत्व को भी समझाया गया।
जिला मलेरिया कार्यालय से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राम मेहर ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस संयुक्त पहल का लक्ष्य स्कूली छात्रों के बीच रोग निवारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसका उद्देश्य एक स्वस्थ और अधिक जागरूक समुदाय को बढ़ावा देना भी था।