फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   INSPIRE Standard Scheme: Nuh's homegrown scientists outperform Gurugram.

इंस्पायर मानक योजना : नूंह के देसी वैज्ञानिकों ने गुरुग्राम को पछाड़ा

Tue, 13 Oct 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
INSPIRE Standard Scheme: Nuh's homegrown scientists outperform Gurugram.
योजना के तहत नूंह में 1491 नामांकन के साथ दूसरे नंबर पर और गुरुग्राम में हुए कुल 1279
विज्ञापन


नंबर गेम - 26,663 नामांकन पूरे प्रदेश में हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनकी नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इंस्पायर मानक योजना के तहत नामांकन में गुरुग्राम का पड़ोसी जिला नूंह में ज्यादा आवेदन आए हैं। नूंह 1491, गुरुग्राम 1,279, फरीदाबाद 1062 और पलवल 1340 छात्रों ने आवेदन किया है। 10 अक्तूबर तक प्रदेशभर में कुल 26,663 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 73.7 प्रतिशत है। जिले में नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों और स्कूलों तक योजना की जानकारी पहुंचाने की जरूरत है।

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इस योजना में सिरसा जिले ने सर्वाधिक नामांकन के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा में योजना का संचालन एससीईआरटी के निदेशक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नामांकन बढ़ाने और विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करने में उपनिदेशक डॉ. अंशु सिंगला, विज्ञान विंग प्रमुख पूनम यादव और राज्य समन्वयक डॉ. संजय प्रकाश कौशिक की भूमिका रही है। जिला स्तर पर विद्यालयों से संपर्क, नामांकन की निगरानी और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन


वर्ष 2025-26 में हरियाणा से इंस्पायर मानक योजना के तहत 26,658 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1,249 विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का चयन किया गया था। चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार विकसित करने के लिए प्रति विद्यार्थी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। इसके तहत कुल 1 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपये वितरित किए गए। इस वर्ष प्राप्त नामांकनों में प्रस्तुत विचारों की नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच और मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें विचारों की मौलिकता, नवीनता, उपयोगिता और सामाजिक समस्याओं के समाधान की क्षमता को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित मानकों के आधार पर श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की संस्कृति विकसित करने के साथ भविष्य के युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-------------
गुरुग्राम से 10 जिले है नामांकन में आगे

जिले आवेदन
सिरसा 2101
नूंह 1,491
करनाल 1,486
कुरुक्षेत्र 1,472
महेंद्रगढ़ 1,446
हिसार 1,395
अंबाला 1,360
पलवल 1340
सोनीपत 1,302
फतेहाबाद 1,293
गुरुग्राम 1,279
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed