फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Innovation and startups are a shared responsibility of all countries: Piyush Goyal

इनोवेशन और स्टार्टअप सभी देशों की साझा जिम्मेदारी : पीयूष गोयल

Tue, 04 Jul 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Innovation and startups are a shared responsibility of all countries: Piyush Goyal
स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में ब्राजील को सौंपी गई मशाल
विज्ञापन

वैश्विक स्टार्टअप समर्थन के लिए सऊदी अरब ने दिया एक ट्रिलियन डॉलर का समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की ओर से आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर नवाचारों, सहयोग, ज्ञान साझा करने के अलावा रणनीतिक गठबंधन को मजबूत करने का मंच मिला। इस दौरान
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी सोमवार को स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और नवाचार सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार क्षमता ने स्टार्टअप को वैश्विक स्टार्टअप के फलने-फूलने के योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया के सभी हिस्सों में समावेशी, सहायक और टिकाऊ स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन

मंत्री ने स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप की सराहना की। इस मुहिम के जरिए विभिन्न देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना और अंतर को कम करना है। देश की आकांक्षाएं इस उपलब्धि से कहीं आगे तक हैं। इसमें न केवल युवाओं बल्कि विभिन्न आयु समूहों के व्यक्तियों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में 100 से अधिक यूनिकॉर्न सहित भारत के एक लाख पंजीकृत स्टार्टअप ने स्वास्थ्य, वित्त और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। नवाचार को बढ़ावा दिया है।हरियाणा की आर्थिक महाशक्ति के रूप में गुरुग्राम की पहचान है। इसमें सौ से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों, अग्रणी तकनीकी फर्मों और कई स्टार्टअप के साथ भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के गतिशील परिदृश्य को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्टअप 20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने आधिकारिक तौर पर ब्राजील को मशाल सौंपी। अगले वर्ष ब्राजील जी 20 की अध्यक्षता करेगा। साथ ही 2024 में स्टार्टअप 20 पहल को जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता भी बनाए रखेगा।

इस दौरान सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व कर रहे एचआरएच प्रिंस फहद बिन मंसूर ने कहा कि सऊदी अरब 2023 से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में प्रति वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर की महत्वाकांक्षी राशि आवंटित करेगा। इसके साथ ही स्टार्टअप 20 के आह्वान का समर्थन करने वाला सऊदी अरब पहला देश बनकर उभरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed