फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Injured person dies during treatment.

Gurugram News: घायल की उपचार के दौरान मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Injured person dies during treatment.
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल तुलसीदास (51) की 12 अक्तूबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। बेटी पूजा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तुलसीदास जालौन, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और मानेसर के नवादा गांव में रहते थे। पूजा ने बताया कि पिता 9 अक्तूबर की सुबह 6 बजे काम पर निकले थे। नाहरपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से 11 अक्तूबर को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। 12 अक्तूबर को उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन चालक की पहचान कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed