{"_id":"6207f2eab20d4f37561c7a9d","slug":"infection-rate-decreased-by-13-in-two-weeks-gurgaon-news-noi631942459","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में 13 फीसदी घट गई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह में 13 फीसदी घट गई संक्रमण दर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में स्थिति दिनोंदिन बेहतर हो रही है। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। इसकी वजह से संक्रमण दर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 2 सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर में 13 फीसदी की गिरावट आई है। 2 सप्ताह पहले तक जिले में कोरोना संक्रमण दर 19 फीसदी थी जो अब कम होकर 6.41 फीसदी रह गई है।
पिछले करीब 3 सप्ताह के दौरान संक्रमण के मामले में स्थिति लगातार सुधर रही है। जनवरी के शुरुआती 2 सप्ताह के दौरान एक समय ऐसा था जब रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई थी लेकिन अब मरीजों की संख्या 500 से भी नीचे आ गई है।
इसी क्रम में शनिवार को भी जिले में 368 नए मरीज आए तो एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 984 पर पहुंच गया है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2172 रह गई है। पहले रोजाना होने वाली जांच के सापेक्ष पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों की संख्या काफी ज्यादा रहती थी, लेकिन अब इसमें लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि संक्रमण दर में 2 सप्ताह में ही 13 फ़ीसदी की गिरावट आ गई है। शनिवार को 422 संक्रमितों को स्वस्थ भी घोषित किया गया।