फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Infection found in 181 patients, 67 healthy

181 मरीजों में मिला संक्रमण, 67 स्वस्थ

Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Infection found in 181 patients, 67 healthy
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कोरोना के 181 नए मरीज आए, जबकि महज 67 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 150 को भी पार कर गई है। 181 नए मरीजों के आने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 60707 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 59413 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात है कि मृतकों की संख्या 360 पर सीमित है। धीरे-धीरे नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 934 तक पहुंच गई है। इसमें से 867 होम आइसोलेट हैं, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 65 कोविड हेल्थ सेंटर, 1 मरीज कोविड अस्पताल व 1 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

3671 लोगों की जांच
पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड जांच के लिए जिले में 3671 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 3567 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जबकि 104 नमूनों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी। अब तक जिले में 8 लाख 93 हजार 381 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। इसमें से 60707 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed