फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Industries will receive uninterrupted power with the construction of the new substation.

Gurugram News: नए सबस्टेशन के निर्माण से उद्योगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Industries will receive uninterrupted power with the construction of the new substation.
सेक्टर 37 का नया सब स्टेशन जो 15 जून से चालू हुआ है बिजली वाली स्टोरी के लिए
सेक्टर-37 में नए सबस्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध कराई, दो सबस्टेशनों से बिजली होगी चाक-चौबंद
विज्ञापन

नंबर गेम- 600 औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों के लिए एक राहत भरी खबर है। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने मिलकर कमर कस ली है। इसके लिए एचवीपीएन ने एनएचएआई को दूसरे सब सबस्टेशन बनाने के लिए पिछले दिनों जमीन दे दी है। इसके तहत सेक्टर-37 में 50 करोड़ रुपये की लागत से 66 केवी का एक अत्याधुनिक और नया बिजली सबस्टेशन तैयार किया जा रहा है। इस नए सबस्टेशन के निर्माण से न केवल उद्योगों को निर्बाध बिजली मिलेगी, बल्कि पास की कॉलोनियों में ट्रिपिंग की समस्या भी दूर होगी।
दरअसल, सेक्टर-10 सबस्टेशन के पास से मेट्रो लाइन गुजरनी है, जिसके कारण उसे स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। अब उस सबस्टेशन का पूरा लोड भी इसी नए ग्रिड पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां 4 उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कागजी तौर पर काम पूरा करने का लक्ष्य इस साल दिसंबर रखा गया है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक व्यावहारिक रूप से यह मार्च 2027 तक पूरी तरह चालू हो पाएगा।
विज्ञापन

एचवीपीएन द्वारा सेक्टर-37 में बनाया गया एक और 66 केवी सबस्टेशन 15 जून को चालू कर दिया गया। इससे सेक्टर-37 सी, सेक्टर-37 के औद्योगिक इलाके आदि में बिजली व्यवस्था मजबूत हुई। इस सबस्टेशन पर भी सेक्टर-10 के सबस्टेशन का कुछ लोड ट्रांसफर किया जा रहा है। बिजली निगम इन दोनों 66 केवी सबस्टेशनों के सहारे सेक्टर-10, खांडसा, सेक्टर-37 सी और डी की सोसाइटियों, सेक्टर-37 के औद्योगिक इलाके को बिजली उपलब्ध कराएगा। सेक्टर-37 की करीब 600 औद्योगिक इकाइयों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
66 केवी सबस्टेशन एनएचएआई बनाकर एचवीपीएन को सौंपेगा। यह सबस्टेशन पर सेक्टर-10 की जगह लेगा। सेक्टर-10 का सबस्टेशन मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए बंद किया जाएगा। इसका कुछ लोड सेक्टर-37 के एक और सबस्टेशन में ट्रांसफर किया गया है। एनएचएआई ने इसके पूरा होने की समय सीमा दिसंबर 2026 की रखी है। -अनिल बांगर, कार्यकारी अभियंता एचवीपीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed