फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Industries have a major contribution in making India the third largest economy: Rao Narbir

भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उद्योगों का बड़ा योगदान : राव नरबीर

Sat, 23 Nov 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Industries have a major contribution in making India the third largest economy: Rao Narbir
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने उद्यमियों को दिया सहयोग का आश्वासन
विज्ञापन

गुड़गांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने राव नरबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक इकाइयों के विकास के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल नीतियों और वातावरण के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोगात्मक भाव रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने यह बात शनिवार को गुड़गांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैम्बर के फाउंडर प्रेसिडेंट पी. के जैन ने किया। इस भेंट में उद्योगों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उद्योगों की समस्याओं, नियमों के सरलीकरण, रोजमर्रा के कार्यों में आने वाली समस्याएं आदि पर चर्चा की गई। राव नरबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके। प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान निर्णय लिया गया कि उद्योग नीति और उससे संबंधित मुद्दों पर उद्योग जगत के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed