फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Independence Day celebrations today, Agriculture Minister will hoist the flag

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, कृषि मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Fri, 15 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations today, Agriculture Minister will hoist the flag
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्व को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पावन उत्सव आज गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर मंत्री व विधायक ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जहां पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ध्वजारोहण करेंगे।



उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में पटौदी विधायक बिमला चौधरी, मानेसर उपमंडल में विधायक मुकेश शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। इसी क्रम में सोहना उपमंडल के समारोह में विधायक तेजपाल तंवर व बादशाहपुर उपमंडल में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन




ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया। डीसी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले गुरूग्राम के सिविल लाइंस क्षेत्र में बने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर देश की आजादी के आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों तथा बाद में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए मां भारती की गोद में सदा के लिए सो गए बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। वे परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों का निरीक्षण करने उपरांत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश वासियों के नाम संदेश देंगे। इसके पश्चात मार्च पास्ट होगा और मास पीटी, डंबल शो और लेजियम शो के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। इसी कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिला में अन्य चार स्थानों पर भी संबंधित उपमंडलाधीशों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed