फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the land dispute, two sides went brick and stone

जमीन विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर

Sat, 25 Dec 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
In the land dispute, two sides went brick and stone
गुरुग्राम। धनकोट इलाके के जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद सरकारी रास्ते को लेकर था जो इतना बढ़ गया कि दोनों में पक्षों में ईंट पत्थर तक चलने लगे। मामले में दोनों की पक्षों के लोगों को चोेटें आई हैं। पीड़ितों में से एक पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रास्ते को लेकर धनकोट गांव में स्थित ओमबीर व जितेंद्र के परिवार में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पिछले शुक्रवार को ओमबीर वे तहसीलदार व पटवारी को नपत के लिए बुलाया था। इसी बीच जितेंद्र के परिजन आ गए और गलत तरीके से नपत किए जाने का विरोध करने लगे। इसके बाद ओमबीर के परिजन भी आ गए और विवाद शुरू हो गया। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

हालांकि, इस बारे में पूछने पर दोनों ही पक्षों ने अपना बचाव करते हुए खुद की सुरक्षा में एक-दूसरे पर हमला करने की बात कही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। जितेंद्र का कहना है कि पिछले शुक्रवार को बिना नोटिस व सूचना दिए कुछ लोग आकर जमीन की पैमाइश करने लगे। इतने में ही ओमबीर व उसके साथी हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए। जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed