फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In-laws responsible for son's suicide

बेटे की आत्महत्या के लिए ससुराल जिम्मेदार

Sat, 11 Sep 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
In-laws responsible for son's suicide
गुरुग्राम। फर्रुखनगर इलाके के गांव खेड़ा झांझरोला में 15 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता ने अब उसके ससुराल को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी सौंपा है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा झांझरोला के ओम सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे रविंद्र की शादी छह साल पहले गांव सकतपुरा की मनीषा से हुई थी। रविंद्र ने 25 अगस्त को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अस्पताल ले गए, जहां एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। तब कोई ठोस जानकारी न होने पर उन्होंने पुलिस को यह सूचना दी कि उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है लेकिन बेटे की मौत के 15 दिन बाद जब उन्होंने उसके कमरे की तलाशी ली तो एक अटैची में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसके ससुराल के लोग जिम्मेदार हैं। पत्नी मनीषा व उसके मौसा-मौसी के परेशान करने पर वह यह कदम उठा रहा है। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। आरोपी पत्नी व उसके मौसा-मौसी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed